Fri. Nov 27th, 2026

अल्मोड़ा में रैन बसेरा पहुंचा रहा है यात्रियों को राहत

अल्मोड़ा। पूस का महीने शुरू हो गया है। रातें सर्द होने लगी हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों के रात्रि विश्राम के लिए नगर पालिका प्रशासन ने रैन बसेरे बनाए हैं। इनमें हीटर और कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था है। अक्तूबर से अब तक यहां 322 यात्री रात्रि प्रवास कर चुके हैं।

अल्मोड़ा में माल रोड के पास नगर पालिका रैन बसेरों का संचालन करती है। इस बार भी रैन बसरों का संचालन शुरू किया गया है। नगर पालिका के मुताबिक रैन बसरों में एक समय में 12 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी ने कहा रैन बसरों में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

गीजर की भी व्यवस्था
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में नगर पालिका ने रैन बसेरों में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गीजर भी लगाए हैं।
परीक्षा में शामिल होने पहुंचे युवाओं को मिल रही है राहत
अल्मोड़ा। रैन बसरों से पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने यहां पहुंचे युवाओं को राहत मिल रही है। ईओ भरत त्रिपाठी ने कहा यहां ठहरे अधिकतर यात्री पुलिस भर्ती में शामिल होने पहुंचे हैं। इसके अलावा अन्य यात्रियों को भी यहां बेहतर सुविधा मिले, इसके पूरे प्रयास हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed