Wed. Nov 25th, 2026

नगर निगम की टीम ने चंद्रबनी में हटाया अतिक्रमण

नगर निगम की टीम ने बुधवार को चंद्रबनी धारा वाली टाइटन रोड और गोल मार्केट में सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली के मार्गदर्शन में मैदा मिल और टाइटन फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल तोड़कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई गई।

टीम ने गोल मार्केट की सड़क के ओर दोनों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया। साथ ही पक्के निर्माण को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लोगों को पांच दिन का समय दिया गया। पांच दिन में स्वयं अतिक्रमण न हटाने पर नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी। पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला ने बताया कि मार्ग की चौड़ाई कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अतिक्रमण हटाने के बाद यहां बीस फीट की रोड हो जाएगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीम के साथ ही भाजपा मंडल महामंत्री दीपक नेगी, सुधीर थापा, मदन सिंह, रामपाल राठौर, अनिल ढकाल मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed