Sun. Nov 22nd, 2026

भरत का संतोष ट्रॉफी के लिए चयन

रामनगर (नैनीताल)। नयागांव चौहान चिल्किया निवासी भरत मेहरा का चयन संतोष ट्रॉफी के लिए हुआ है। रामनगर पीएनजी महाविद्यालय में कार्यरत भरत के पिता हुकुम सिंह ने बताया कि दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में हो रही प्रतियोगिता में भरत उत्तराखंड की ओर से खेलेंगे। संतोष ट्रॉफी के चयन होने पर स्थानीय निवासियों ने भरत को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *