Sun. May 31st, 2026

नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग पकडने लगी जोर

लोहाघाट (चंपावत)। नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग उठी है। इसके लिए हुई नगर क्षेत्र के लोगों की बैठक में आंदोलन की चेतावनी दी गई।

नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में लोगों ने उन्हें भूमि का मालिकाना हक देने की मांग की। उनका कहना था कि लोग वर्षों से भूमि को फ्री होल्ड करवाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद भूमि के फ्री होल्ड न होने से लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं।
पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि नगर के 1499 लोगों ने भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए वर्ष 2012 में करीब पौने चार करोड़ रुपये राजस्व विभाग में जमा कराए थे। लोगों ने कहा कि प्रशासन लोहाघाट की भूमि को कहीं खाम बताता तो कहीं नजूल। इसी कारण लंबे समय से यह मामला लंबित है।

भुवन खर्कवाल ने कहा कि खाम वाली भूमि को सरकार वर्ष 1962 के बंदोबस्त के आधार पर निशुल्क कर दे। फिर भी वह नजराना देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए लोग कोर्ट में दायर याचिका को भी वापस लेने के लिए तैयार हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आम लोगों की बैठक कर सभी लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। बैठक में लोकेश पांडेय, योगेश कन्नौजिया, सुरेश राय, प्रकाश साह, अशोक खर्कवाल, बसंत जोशी, त्रिभुवन बोहरा, नवीन नाथ गोस्वामी, दीपक साह, राजकिशोर साह आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed