Thu. Apr 30th, 2026

नए साल पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा, यहाँ नहीं बढ़ेंगे दाम

उत्तराखंड  में इस बार धामी सरकार ने बड़ी राहत दी हैं अस्पतालों में मरीजों को बड़ी राहत दी गई है। अस्पतालों में इस बार यूजर चार्ज नहीं बढ़ेंगे। एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में यूजर चार्ज में दस प्रतिशत की वृद्धि की जाती थी।

सचिव स्वास्थ्य डा. आर राजेश कुमार की ओर से नई व्यवस्था पर स्थिति साफ की गई। उन्होंने बताया कि इस बार एक जनवरी से यूजर चार्ज में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। ओपीडी पर्चा बनाने के साथ ही जांच, एडमिशन समेत किसी भी मद में यूजर चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे। इस सम्बन्ध में सभी जिलों में स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *