Sun. May 31st, 2026

तराई में तीसरे दिन भी शीतलहर का प्रकोप

रुद्रपुर। जिले में लगातार तीसरे दिन भी बुधवार को शीतलहर और गलन से जनजीवन प्रभावित रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से कड़ाके की ठंड रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी जिले में इसी तरह की कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

रुद्रपुर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप न खिलने से लोग ठंड से बेहाल नजर आए। नैनीताल हाईवे पर घने कोहरे के बीच संचालित वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। अग्रसेन चौक पर श्रमिक भी ठंड से ठिठुरते दिखे। रोडवेज स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर भी यात्री ठिठुरते दिखे। कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। कड़ाके की ठंड के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या कम रही। नगर निगम ने दिन के समय अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी जिले में इसी तरह ठंड पड़ेगी। शीतलहर का प्रकोप भी इसी तरह रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed