Thu. Apr 30th, 2026

अल्मोड़ा में 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़का

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यही 22 डिग्री सेल्सियस था।

जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बढ़ गया। धूप के दर्शन भी दुर्लभ हो गए और लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

आठ से अधिक स्थानों पर जल रहे अलाव
अल्मोड़ा। ठंड का असर बढ़ते ही नगर पालिका ने अलाव जलाना शुरू कर दिया है। पूर्व तक जहां पालिका करीब पांच स्थानों पर अलाव जला रही थी। वहीं बृहस्पतिवार को आठ से अधिक स्थानों पर अलाव जले। संवाद
आज भी झेलनी पड़ सकती है ठंड
अल्मोड़ा। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा हालांकि फिलहाल बारिश की संभावना कम है लेकिन शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। कहा इससे ठंड में और इजाफा हो सकता है। लोगों को इसके प्रति सावधानी बरतनी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *