Mon. Apr 28th, 2025

आगामी निगम और लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक जुट जाए कार्यकर्ता- महेंद्र भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी से आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया।

बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को कई चुनौतियों का सामना करना है। इसके लिए अभी से तैयार रहें। आने वाले दो माह के भीतर प्रत्येक कार्यकर्ता को पद दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई टीम इतिहास रचेगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर महानगर देहरादून के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, उपाध्यक्ष रतन सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *