Wed. Nov 18th, 2026

भवाली में मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू

भवाली (नैनीताल)। नगर के लकड़ी टाल में 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण बुधवार से शुरू हो गया है। लकड़ी टाल स्थित सरकारी विभागों को अन्य जगह स्थानांतरित किया गया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा और ईओ संजय कुमार ने निर्माण कार्य शुरू किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही पार्किंग निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 200 वाहनों की पार्किंग और 80 दुकानें बनाई जाएंगी। वन विभाग, पशु चिकित्सालय, उद्यान विभाग के साथ नगर के बैंक भी बहुउद्देशीय भवन में ही खोले जाएंगे। इससे नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *