Thu. Jun 11th, 2026

आपदा निधि से होगी 100 प्राथमिक स्कूलों की मरम्मत

चंपावत। जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप जीर्णशीर्ण हालात में पहुंचे 100 प्राथमिक विद्यालयों के भवनों की आपदा निधि से मरम्मत की जाएगी। इस संबंध में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। डीएम ने कहा कि जिले में एक भी विद्यालय भवन आपदा की दृष्टि से संवेदनशील न रहे। इस कार्य के लिए आपदा निधि से जर्जर भवनों की मरम्मत एवं रूपांतरण के लिए शीघ्र ही राशि दी जाएगी।

उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 14 जनवरी तक अपने क्षेत्र के सभी जीर्णशीर्ण विद्यालय भवनों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता से करते हुए यथा समय विद्यालयों की सूची भेजें ताकि शीघ्र ही उनकी मरम्मत व सुधारीकरण के लिए कार्यदायी संस्था से प्रस्ताव भेजा जा सके। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को निर्देश दिए कि इस कार्य को व्यक्तिगत रूप से प्राथमिकता देते हुए पूरा कराया जाए। वर्चुअल बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चंदन सिंह बिष्ट, डीडीएमओ मनोज पांडेय के अलावा सभी एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed