Sun. Jul 12th, 2026

सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित नौ की मौत

मुंबई  महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार को ट्रक और कार की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तडक़े रायगढ़-रेपोली गांव के पास हुई। मरने वालों में पांच पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में एक चार वर्षीय बच्चा बच गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों में आमने सामने की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण मुंबई-गोवा राजमार्ग पर यातायात जाम हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक़ से हटाकर यातायात बहाल कर दिया। पुलिस ने कहा कि शवों को मानगांव उप जिला अस्पताल भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *