Fri. Jun 12th, 2026

उत्‍तराखंड के पौड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्‍त, दो कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की मौत और दो घायल

पौड़ी:  उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले में पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर जखेटी-पीपलपानी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की मौत हो गई है। जबकि दो घायलों का जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार चल रहा है। घटना बीते गुरुवार की रात्रि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सतपुली से पौड़ी की ओर आ रही कार जखेटी-पीपलपानी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब सौ मीटर नीचे जा गिरी। जिसमें सवार कुलदीप बिष्ट उम्र करीब 47 वर्ष पुत्र उम्मेद सिंह ग्राम चुरड हाल लिपिक कलेक्ट्रेट पौड़ी व विपिन भट्ट उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र घनानंद निवासी नौड़ी, लिपिक तहसील सतपुली की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि कृष्ण कुमार उम्र 47 पुत्र ख्यात सिंह ग्रम सीकू पौड़ी तथा आशीष नेगी उम्र 32 वर्ष पुत्र प्रकाश नेगी ग्राम गिदरासू पौड़ी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम पहुंची तथा घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक पौड़ी पीएल टम्टा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया कि घटना में दो की मौत हो गई जबकि दो घायलों का उपचार चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed