Sat. Nov 28th, 2026

क्वान-कीडो में साक्षी ने गोल्ड, शोभा ने रजत और कुंदन व भारती ने जीता कांस्य

नैनीताल। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्वान-कीडो महिला व पुरुष प्रतियोगिता 2022-23 में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने गोल्ड समेत चार पदक हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से 22 से 25 फरवरी तक मोहाली में ही आयोजित की गई थी।

क्वान कीडो प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि की साक्षी बिष्ट ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक पाया है। कुंदन पांडे ने 91 किलोग्राम और भारती परगाई ने 71 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है। शोभा बिष्ट ने अंडर 55 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया है। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि क्वान कीडो खेल को इसी वर्ष कुमाऊं विवि के खेलों में शामिल किया गया था। बता दें कि क्वान कीडो मार्शल आर्ट की एक विधा है। 11 सदस्यीय टीम के मैनेजर डॉ. अर्जुन सिंह जगेरा और राकेश परिहार हैं। कुलपति प्रो. एनके जोशी ने क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रो. जोशी ने जल्द खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed