Fri. Nov 20th, 2026

पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, मैदान में भी ठंडा हुआ मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगस्तमुनि, जखोली, मुन्स्यारी, ऊखीमठ, धारचूला जैसे इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया।

वहीं, अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

दूसरी ओर मौसम में बदलाव के चलते राज्य के पर्वतीय इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक चमोली के पांडुकेश्वर में सबसे अधिक 12.5 मिमी, नारायण आश्रम में सात मिमी, जौलजीबी में 6.5 मिमी, तपोवन में पांच मिमी, जखोली में 10 मिमी, मुंस्यारी में 8.4 मिलीमीटर, धारचूला में चार मिमी और ऊखीमठ में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बारिश के साथ ही बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *