ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दूसरा घायल
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडुवाला, भाऊवाला रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शाम को उन्हें सूचना मिली कि मांडुवाला, भाऊवाला रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई है। इसमें दो लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर तत्काल चौकी झाझरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति रविंद्र कुमार निवासी ग्राम नौगांव मांडूवाला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि, घायल प्रदीप कुमार निवासी नौगांव मांडूवाला का प्रेमनगर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली मांडुवाला से भाऊवाला की तरफ जाते हुए सड़क किनारे पलट गया था
