Sat. May 10th, 2025

नगर पंचायत के लिए खरीदा जाएगा नया वाहन

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक सोमवार को हुई। इसमें कपकोट नगर की पथ प्रकाश और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2022-23 में पंचम वित्त मद में मिली राशि के आय-व्यय पर चर्चा की गई। अवशेष राशि और वर्ष 2021-22 की द्वितीय किस्त में प्राप्त 17,23,000 रुपये से कार्यालय के लिए नया वाहन और कपड़ा वेंडिंग मशीन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। वर्ष 2022-23 में अवस्थापन मद में स्वीकृत बजट का व्यय भी तय किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि सभासदों के सहयोग से नगर को साफ और स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगर को स्वच्छ रखने में जनता का भी अहम योगदान होता है। लोग कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालें। नगर पंचायत के ईओ नवीन कुमार ने संचालन किया। बोर्ड बैठक में सभासद तनुज तिरुवा, डुंगर सिंह, हेमा देवी, गोदा कपकोटी, प्रवीण ऐठानी, दीपक ऐठानी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *