Tue. Nov 24th, 2026

एकल बैडमिंटन में वैभव ने जीता खिताब

रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय में अंतर संकाय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके एकल छात्र वर्ग में वैभव तिवारी, युगल छात्रा वर्ग में सौम्या, शिवानी अधिकारी, युगल छात्र वर्ग में विजय बिष्ट, तुषार की जोड़ी जीती।

शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने किया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल भावना को जरूरी बताया। अंतर संकाय छात्र वर्ग की एकल स्पर्धा में विजय बिष्ट, युगल स्पर्धा के छात्रा वर्ग में सुषमा मेहरा और प्रियंका ने दूसरा स्थान पाया।

युगल छात्र वर्ग में बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के विजय बिष्ट और बीकॉम पंचम सेमेस्टर के तुषार कुमार पहले, बीकॉम पंचम सेमेस्टर के राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह कोरंगा दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को प्राचार्य और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. रोहित जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राध्यापक डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. गणेश नेगी, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. जेएस रावत, डॉ. पंकज प्रियदर्शी, डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. भुवन तिवारी, डॉ. महिराज मेहरा, डॉ. पारुल भारद्वाज, डॉ. दीपा पांडेय आदि ने भी सहयोग किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed