Wed. Mar 4th, 2026

अमित शाह ने 7 बजे किसानों को मीटिंग के लिए बुलाया; 4 घंटे चक्काजाम के बाद किसान सड़कों से हटने लगे

दिल्ली। किसानों के भारत बंद के बीच एक बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने शाम 7 बजे किसानों को मिलने के लिए बुलाया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह जानकारी दी है। टिकैत ने कहा, ‘हम अभी सिंघु बॉर्डर जा रहे हैं, वहां से गृह मंत्री से मीटिंग के लिए रवाना होंगे।’ उधर, किसानों ने 4 घंटे चक्काजाम के बाद अब सड़कों से हटना शुरू कर दिया है।

हरियाणा के CM ने कृषि मंत्री से मुलाकात की
किसानों की बुधवार को सरकार से छठे राउंड की मीटिंग भी होनी है। इससे पहले इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के घर जाकर मुलाकात की है। उधर, टिकरी बॉर्डर पर जुटे किसानों ने कहा है कि उन्हें कानून वापसी से कम कुछ मंजूर नहीं।

दिल्ली-UP हाईवे खाली होने लगा
किसानों ने 11 बजे से 3 बजे तक चक्काजाम का ऐलान किया था। ऐसे में अब दिल्ली-UP बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी सड़कों से हटने लगे हैं। सुबह जो 2 लेन बंद की गई थीं, उन्हें भी खोल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *