Sun. May 31st, 2026

हम अभी जिंदा हैं! KKR से मिली हार के बाद भी एडन मारक्रम को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद; कही दिलचस्प बात

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाईट राइडर्स के हाथों 5 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर टीम ने 9 विकेट गंवाकर 171 रन बनाए। वहीं, एसआरएच टीम 20 ओवर में 166 रन ही बना सकी।

हैदराबाद की ओर से कप्तान एडन मारक्रम ने 41 और हेनरिक क्लासेन ने 36 रन पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 रनों की शानदार साझेदारी हुई। लेकिन, 15वें ओवर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर हेनरिक क्लासन को पवेलियन लौटा दिया।

अंतिम ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने की शानदार गेंदबाजी

इस रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी की वजह से हैदराबाद सिर्फ 3 रन ही बना सके।

हेनरिक क्लासेन ने की अच्छी बल्लेबाजी: एडन मारक्रम

मैच समाप्त होने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा, “हेनरिक क्लासेन और मैंने अच्छी साझेदारी की। क्लासेन ने मेरे ऊपर से दबाव को कम किया। गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की

उन्होंने आगे कहा,”बल्लेबाजी में हमने कुछ अच्छी साझेदारी बनाईं लेकिन वह अपर्याप्त साबित हुईं। हमें उम्मीद है कि परिस्थिति हम में से बेहतर निकालेगी। हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं।”

आईपीएल प्वाइंट टेबल पर नजर दौड़ाएं तो इस समय एसआरएच 9वें पायदान पर हैं। एसआरएच ने 9 मैचों में सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed