Mon. Jun 16th, 2025

सीकर में कल से होगा मौसम साफ:आज सुबह छाए बादल, हवा के साथ बारिश की संभावना

सीकर प्रदेश के मौसम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि आज सीकर जिले में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इसके बाद से कल से मौसम साफ रहेगा। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। वही आज सुबह जिले के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही रही।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां 19.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया था। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की मानें तो सीकर में आज कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 7 से 9 मई तक सीकर में बारिश का कोई अलर्ट नही है। इन तीनों ही दिन मौसम ज्यादातर साथ रहने वाला है। मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। हालांकि इसके बाद किसी लोकल चक्रवात के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आ सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed