Tue. Jun 16th, 2026

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

कोटद्वार। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले मेें पीड़ित महिला के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गत 10 मई को मानपुर सुखरो निवासी हिमांशी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें महिला ने बताया कि उसका पति और सास उससे दहेज की मांग करते हैं। बताया कि दहेज नहीं देेने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
बताया कि मामले में एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर पीड़िता के पति विपिन राणा और सास सरोजनी देवी दोनों निवासी मानपुर सुखरो कोटद्वार के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और दहेज उत्पीड़न की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed