Wed. Jun 17th, 2026

पीस पब्लिक स्कूल में दी तकनीक की जानकारी

गोपेश्वर। पीस पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस मनाया गया। जिसमें विज्ञान शिक्षक ने कहा कि तकनीक आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। तकनीक ने हर काम को आसान बना दिया है।

राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी दिवस पर शिक्षक एसएस बिष्ट ने भारत में किए गए परमाण परीक्षणों के बारे में बताया। विज्ञान शिक्षक संतोष बिष्ट ने कहा कि आज तकनीकी ने हमारे काम को काफी आसान कर दिया है। प्रधानाचार्य विमल सिंह राणा ने कहा कि पोखरण के सफल परमाणु परीक्षण से भारत की सुरक्षा व्यवस्था को ब्रह्मास्त्र मिल गया।

वहीं इस दौरान छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 10वीं कक्षा की मानसी नेगी प्रथम, 11वीं कक्षा की जाह्नवी किमोठी द्वितीय और नवीं कक्षा की नैना रावत, 10वीं की रिशिता व ईशान नेगी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान शिक्षक जगदीश रावत, गंगा दत्त जोशी, शरद नेगी, देवेंद्र फरस्वाण, रुचिक भंडारी, छवि शर्मा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed