Thu. Nov 19th, 2026

कमर्शियल बिल्डिंग के पार्किंग में दुकान चलाई तो अब MDDA वसूलेगा 50 हजार जुर्माना

कमर्शियल बिल्डिंग के पार्किंग में दुकान चलाना नहीं होगा आसान, MDDA का बना 50 हजार जुर्माना ठोकने का प्लान कमर्शियल बिल्डिंग मालिकों ने अपने नक्शे में पार्किंग दिखाई है और उस जगह का कुछ और इस्तेमाल किया जा रहा है तो उनके खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) सख्त कार्रवाई करेगा।

शहर में बढ़ती जाम की समस्या को हल करने के लिए प्राधिकरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।ऐसा करने वालों पर पचास हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने मंगलवार को संबंधित एई और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पार्किंग की स्थिति को लेकर जानकारी मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *