Thu. Nov 26th, 2026

10 दिनी हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण का समापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से चल रहे 10 दिनी हेरिटेज टूर गाइड निशुल्क प्रशिक्षण का समापन हो गया। शिविर में 30 युवाओं ने हिस्सा लिया। मंगलवार को प्रशिक्षण के समापन पर पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डिजिटल पेमेंट, ग्राहक पर्यटक संबंध, अतिथि शिष्टाचार, व्यक्तिगत नैतिकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी गई। वहां हिमालयन ग्राम्य विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, जैविक खेती के विशेषज्ञ गिरीश जोशी, डॉ. द्विजेश कुमार, दिगंबर मेहरा, दयाकृण बेरी, गुफा विशेषज्ञ सुरेेंद्र सिंह बिष्ट, विजय तिवारी, आशना राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed