Fri. Nov 20th, 2026

भगत सिंह बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष

उत्तरकाशी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भगत सिंह महर को अध्यक्ष चुना गया है।

शुक्रवार को सुमन सभागार में राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का अधिवेशन हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने किया। यहां शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भगत सिंह महर अध्यक्ष, शूरवीर सिंह पडियार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनश्याम कोषाध्यक्ष, दिनेश चौहान मंत्री, महावीर सिंह सजवाण वरिष्ठ संयुक्त मंत्री के तौर पर चुने गए। इस दौरान सभी नव पदाधिकारियों ने कहा कि वह शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर शीघ्र ही शासन स्तर पर जाएंगे। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक पदमेंद्र सकलानी, किशोर सजवाण, मुनेंद्र सिंह, विपिन रांगड़ आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *