Wed. Nov 18th, 2026

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में टिहरी के #सुशांत और 12वीं में जसपुर की #तनु ने किया टॉप

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। इंटरमीडिएट में उधमसिंहनगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

बोर्ड परीक्षाओं में छात्राएं आगे रही हैं। हाईस्कूल में बीएचएसवीएम कांडीसौर छाम के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है।  हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा है। इसमें 81.48 प्रतिशत छात्र और 88.94 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 80.98 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ‌‌‌‌‌। इनमें 78.48 प्रतिशत छात्र और 83.49 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 32 हजार, 115 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख, 27 हजार, 324 परीक्षार्थी शामिल हुए।  10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। हाईस्कूल की परीक्षा में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। उत्तराखंड में 16 मार्च से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं थी, जो 6 अप्रैल तक चलीं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। प्रदेश में 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने प्रदेश भर के 29 मूल्यांकन केंद्र पर जांचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *