Sat. Nov 21st, 2026

सीमा जौनसारी ने टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल लीलाधर व्यास और खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा पहुंचकर मेरिट में स्थान पाने वाली छात्राओं को बुके देकर सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने परीक्षा में औसत अंक लाने वाले और फेल होने वाले छात्र-छात्राओं से निराश ना होकर भविष्य में और बेहतर प्रयास करने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *