Wed. Nov 18th, 2026

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर जिन्होंने हाल ही में अपनी ओटीटी डेब्यू सीरीज फर्जी के साथ प्रशंसकों का बहुत मनोरंजन किया है। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को जियो सिनेमा पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के पोस्टर और टीजर के बाद फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला लुक और टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। एक्शन फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डायना पेंटी, संजय कपूर, रोनित रॉय और अंकुर भाटिया लीड रोल में हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *