Sun. Apr 26th, 2026

सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत

शक्तिफार्म। क्षेत्र में रविवार की आधी रात एक ढाबे से खाना खाकर चोरगलिया लौट रहे युवकों की कार सिडकुल मार्ग स्थित एक पुलिया से टकरा गई। कार में सवार पांच में से चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 से सितारगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
चोरगलिया से रविवार की देर शाम एक कार में सवार पांच युवक शक्तिफार्म पहुंचे। यहां एक ढाबे में भोजन करने के बाद आधी रात करीब 12 बजे पांचों युवक कार से चोरगलिया के लिए निकले। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत थे। रूदपुर गांव के समीप तेज गति कार पुलिया से टकराने के बाद करीब 150 मीटर लुढ़कते हुए सड़क किनारे खंती में जा गिरी। कार के परखचे उड़ने के साथ ही उसमें सवार चोरगलिया नयागांव निवासी सतीश आर्य (20) पुत्र कृष्णचंद, देवरनिया बरेली निवासी राकेश उर्फ सोनू जाटव (22) पुत्र हरदयाल, भारत रावत पुत्र माधव सिंह रावत, लक्की और कार चला रहा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी मौके पर पहुंचे। सितारगंज सीएचसी में डॉक्टरों ने सतीश आर्य और राकेश जाटव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भारत रावत और राहुल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। राकेश जाटव की चोरगलिया में फोटो स्टूडियो की दुकान है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *