Mon. Jul 13th, 2026

ट्रायल सफल, अब हर माह मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

रुद्रपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों को प्रतिमाह पेंशन भेजने का ट्रायल सफल हो चुका है। अब मई की पेंशन भी लाभार्थियों को इसी माह मिल जाएगी। फिर जुलाई में पहले सप्ताह में ही जून की पेंशन मिल जाएगी।

विभाग की ओर से जिले में 77,000 बुजुर्गों और 2280 किसानों को पेंशन दी जाती है। समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था पेंशन के लिए 55,34,14,500 रुपये और किसान पेंशन के लिए 1,64,15,000 रुपये का बजट मिल चुका है। इस बजट से विभाग ने मई में ही लाभार्थियों के खातों में अप्रैल की पेंशन डाल दी थी।

बुजुर्गों को प्रतिमाह 1,500 रुपये और किसानों को प्रतिमाह 1,200 रुपये की राशि खातों में दी जाती है। विभाग की ओर से लाभार्थियों को पहले त्रैमासिक पेंशन जारी की जाती थी लेकिन अब हर महीने में पेंशन भेजी जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपने पोर्टल के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि अप्रैल की पेंशन लाभार्थियों को भेज दी गई है। मई की पेंशन शीघ्र जारी होने वाली है। जुलाई के पहले सप्ताह में जून की पेंशन लाभार्थियों को मिल जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed