Sun. Apr 26th, 2026

छात्राओं को दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

पौड़ी। नेहरू मांटेसरी स्कूल पौड़ी में आर्ट लिविंग संस्थान की ओर से तीन दिवसीय प्रोजेक्ट पवित्रा का समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। साथ ही उन्हें विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया।

नेहरू मांटेसरी स्कूल पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की प्रशिक्षक प्रमिला रावत व चेतना बहुगुणा ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य व स्वच्छता की बारे में बताया। साथ ही उन्हें आसन, प्राणायाम, ध्यान आदि अनेक मुद्राएं का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य रचना सेमवाल, सुनील पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *