Sun. Apr 26th, 2026

28-29 जून को उत्तराखंड में दस्तक देगा मानसून

पंतनगर। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड में 28-29 जून तक मानसून के आने की स्थिति बन रही है। इसके इतर तराई में सूरज के तेवरों को अरब सागर में उठे बिपरजाॅय नामक चक्रवात के आंशिक असर ने कुछ हद तक ठंडा कर दिया है। जिसके अभी तीन दिन तक और बने रहने की संभावना है। इन तीन दिनों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि जब हवाएं पूर्व-दक्षिण दिशा में चलें और इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो तो समझ लेना चाहिए कि मानसून आ गया है। बुधवार की बारिश और अगले तीन दिन की संभावित बारिश मानसून की न होकर बिपरजाॅय के आंशिक असर का परिणाम है। बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 74 प्रतिशत आर्द्रता के बीच दक्षिण-पूर्व दिशा में 2.7 किमी प्रतिघंटा के वेग से गर्म हवा चली। फिलहाल अभी तीन दिन और बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे आगामी कुछ दिनों तक मौसम खुशगवार रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *