Wed. Nov 25th, 2026

आज से अगले चार दिन तक नहीं चलेगी जनता एक्सप्रेस

रेलवे ट्रैक पर काम चलने से देहरादून से वाराणसी के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस आज से अगले चार दिन तक नहीं चलेगी। जनता एक्सप्रेस देहरादून और वाराणसी के बीच रोजाना चलती है। देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देहरादून और वाराणसी के बीच लाइन में कई जगह काम चल रहा है। जिसके चलते एक से चार जुलाई तक जनता एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा। किसी यात्री ने एक से चार जुलाई के बीच की टिकट बुकिंग की है तो उन्हें मैसेज कर सूचित किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बताया कि ट्रेन की स्पीड बढ़ाने और आरामदायक सफर के लिए ट्रैक पर नियमित रूप से काम किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed