Thu. Nov 26th, 2026

आज से काशीपुर में होगी रेलवे नेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप

काशीपुर। 19वीं पुरुष और 12वीं महिला रेलवे नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन चार से सात जुलाई तक उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में होगा। सोमवार को इज्जतनगर मंडल के क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इसमें रेलवे के 17 जोन में से 16 जोन प्रतिभाग कर रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में इज्जतनगर मंडल के क्रीड़ा अधिकारी शिखर दयाल और क्रीड़ा सचिव गीता शर्मा ने बताया कि चार दिनी चैंपियनशिप में महिलाओं की 11 और पुरुषों की 16 टीम प्रतिभाग करेंगी। इसमें 120 पुरुष, 85 महिला वेटलिफ्टर प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप के लिए 250 से अधिक स्टाफ और रेफरी रहेंगे। बताया कि चैंपियनशिप के अंतिम दिन नेशनल के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ इज्जतनगर डीआरएम रेखा यादव करेंगी। वहां पर कोच फैयाज अहमद, कालिका प्रसाद, संजय नंदा, चीफ रेफरी नागार्जुन, रंगास्वामी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed