Mon. Apr 27th, 2026

दून समेत चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के चार जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिले के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में गर्जना और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, आठ जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा, तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान पक्के मकानों मे रहें। मवेशियों और वाहनों को खुले स्थानों पर न रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *