कुलदीप सिंह सजवाण चुने गए कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ (उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग) की जनपद शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नगर पालिका सभागार में आयोजित अधिवेशन में चुनाव अधिकारी नंदकिशोर पंत, भूपेंद्र सिंह नेगी और शंकर देवराड़ी की मौजूदगी में गठित संघ की नई कार्यकारिणी में कुलदीप सिंह सजवाण को जिलाध्यक्ष, मनवर पुंडीर को जिला मंत्री, सौरभ भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिगपाल सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष, देवी प्रसाद डंगवाल को संरक्षक, मंजू राणा को महिला उपाध्यक्ष और सोमेश भंडारी को उपाध्यक्ष चुना गया। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है।