Sat. Nov 21st, 2026

अलग-अलग विभागों ने किया पौधरोपण

स्मृतिवन ऋषिकेश में वन विभाग, नगर निगम, अठूर भागीरथी स्वयं सहायता समूह, हैप्पी होम स्कूल और जिला प्राविधिक सेवा के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने कहा कि जब तक वन रहेंगे तब तक जीवन रहेगा। जीवन के लिए पौधरोपण सतत अभियान है। इस दौरान लोगों को औषधीय और फलदार पौधे वितरण किए गए। इस अवसर पर गुरमीत सिंह, वन दरोगा स्वयंबर दत्त कंडवाल, ईश्वर सिंह गुसाईं, रमेश चन्द्र बेलवाल, श्यामलाल, मोहन लाल, सीता देवीनेगी, शीला बेलवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *