Sun. Apr 26th, 2026

आईटीआई में प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आईटीआई शिक्षकों ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया। युवाओं को प्रवेश से संबंधित रजिस्ट्रेशन आदि की जानकारी दी। कहा कि आईटीआई में रोजगार परक शिक्षा दी जाती है। प्रवेश के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 जुलाई है।

जिला देहरादून में 6 आईटीआई में प्रवेश होने हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान युवक निरंजनपुर देहरादून में 15 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजपुर रोड देहरादून में 6 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला देहरादून में 8 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालसी देहरादून में 6 ट्रेडों, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंसूरी में 1 ट्रेंड और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विकासनगर में 5 ट्रेडों में प्रवेश होने हैं।

शिक्षकों ने रानीपोखरी में सुधीर रतूड़ी, पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, कुडियाल ग्राम प्रधान महेश कुकरेती, थानों प्रधान बबीता तिवाड़ी, चंद्र प्रकाश तिवाड़ी, जगदीश प्रसाद सती से मिलकर आईटीआई में प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *