Mon. Aug 10th, 2026

कुमाऊं महोत्सव में नृत्य और गायन के लिए हुआ ऑडिशन

अल्मोड़ा। दिशा एकेडमी के सभागार में कुमाऊं महोत्सव 2023 में नृत्य और गायन के लिए श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की तरफ से ऑडिशन हुआ। इसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, सोमेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, हल्द्वानी, दिल्ली से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि ऑडिशन के मुख्य अतिथि प्रमोद रावत, विशिष्ट अतिथि नितिन गुप्ता रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी ने की। निर्णायक रमेश लाल, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, मुकेश मेहता, राजेंद्र तिवारी, पंकज रहे। संचालन गीतम भट्ट ने किया। वहां दिव्यांशा जोशी, मुराद खान, रुचि कुटौला, डॉ. विजय मेहता, दीप्ती रावत, प्रीती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed