Fri. Nov 27th, 2026

खटीमा में 21 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे

खटीमा। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी करने और बकाया बिल जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकार बनगवा, ऊंची महुवट और सतना के 21 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। 15 बकायेदारों से 2.10 लाख रुपए की वसूली की गई। आठ लोगों को बिजली चोरी और अनाधिकृत उपभोग करते हुए पकड़ा, जिन पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना डाला गया। टीम में खटीमा के एसडीओ अंबिका यादव, अवर अभियंता विनोद जोशी और मोहन सिंह परगाई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed