Mon. Apr 27th, 2026

उदयपुरवाटी के सूरपुरा में 2.50 करोड़ की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन

उदयपुरवाटी | बजट घोषणा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुरवाटी क्षेत्र के सूरपुरा में ढाई करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की थी। सीएम गहलोत ने भवन बनाने के लिए 2.50 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्तावित सामुदायिक भवन में भोजन कक्ष, रसोई घर, दो बड़े हॉल, कार्यालय, प्रतीक्षा कक्ष, पार्किंग व अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। सामुदायिक भवन के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा, चेयरमैन रामनिवास सैनी, पूर्व चेयरमैन रूड़मल सैनी, पूर्व प्रधान सविता खरबास, पार्षद संदीप सोनी, राजेंद्र मारवाल, पिंटू स्वामी, राकेश जमालपुरिया, संजय खान, माहिर खान आदि ने खुशी प्रकट की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *