Fri. Nov 20th, 2026

उदीयमान खिलाड़ी योजना के ट्रायल में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत जीआईसी गुरुड़ाबाज में ब्लॉक स्तरीय चयन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रायल में आठ से नौ आयु वर्ग में अंकित बहुगुणा, आर्यन कुमार, कोमल जोशी, नौ से 10 आयु वर्ग में माही आर्य, 10 से 11 आयु वर्ग में दीपक सिंह, दीपांशु, आनंद सिंह, अंकित साह, गुंजन बिष्ट, सोनम गेड़ा, महिमा बिष्ट, चांदनी पांडे का चयन किया गया। 11 से 12 आयु वर्ग में करन सिंह, पंकज सिंह, दीपक, दीक्षा, भवानी, कोमल, 12 से 13 आयु वर्ग में रविद्र सिंह, पंकज सिंह, हिमांशु पांडे, दीपिका पांडे, रोशनी, भावना बिष्ट और 13 से 14 आयु वर्ग में अंकित सिंह, पंकज सिंह, आयुष साह, प्रीति, कंचना बिष्ट, ममता बिष्ट का चयन ब्लॉक स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया गया। वहां खेल प्रशिक्षक राजेंद्र नयाल, नितेश कांडपाल, वंदना चौधरी, मेघा मनराल, सत्यवती गंगवार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *