Tue. Jun 17th, 2025

सोमेश्वर में अखरोट का विशालकाय पेड़ गिरा, तीन महिलाएं घायल

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिले में आसमानी बारिश आफत बनकर बरस रही है। सोमेश्वर में बारिश के साथ आंधी चलने से एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। तीनों घास लेकर घर लौट रहीं थीं। इसी बीच अचानक पेड़ गिर गया। संयोग से तीनों की जान बच गई।

सोमेश्वर के पलुड़ा गांव में बीते रविवार देर शाम बारिश के बीच चली आंधी से रास्ते के पास अखरोट का विशालकाय पेड़ गिर गया। घास ला रहीं मंजू देवी, पूजा देवी और गोदावरी देवी पेड़ की टहनियों की चपेट में आ गईं। हालांकि तीनों को हल्की चोट आईं, जिनका मुख्य बाजार में निजी क्लीनिक में उपचार किया गया। यदि पूरा पेड़ उनके ऊपर गिरता को बड़ी घटना हो सकती थी। पेड़ गिरने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया और आवाजाही बंद हो गई।

दूसरे दिन सोमवार को ग्रामीणों ने पेड़ काटकर रास्ता खोला। ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed