Sun. May 3rd, 2026

वन विभाग ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगाए दो पिंजरे

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे चंदोला राई गांव में गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद भी लोगों का खौफ खत्म नहीं हुआ। वन विभाग की टीम ने सुरक्षा की मद्देनजर क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर दो पिंजरे लगाए हैं। कुछ दिनों पूर्व ही गुलदार ने पहले गडोली और उसके कुछ दिन बाद चंदोला राई गांव में नेपाली मूल की एक बच्ची पर हमलाकर घायल किया था। जिसके बाद गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से चंदोला राई गांव में एक पिंजरा लगाने के साथ ही क्षेत्र में रात्रि गश्त भी बढ़ा दी। उसके बाद यहां पर पिंजरे में गुलदार कैद भी हो गया। पौड़ी शहर के सर्किट हाउस, शिक्षा परिसर के क्षेत्र के लोगों के साथ ही खुद वन विभाग का भी कहना है कि अभी भी कई बार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे विभिन्न स्थानों पर दो पिंजरे लगाने के साथ ही रात्रि गश्त को बढ़ा दिया गया है। नागदेव रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि शिक्षा परिसर से सटे विभिन्न क्षेत्रों में विभाग की ओर से दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। साथ ही गुलदार प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को एतिहात बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *