Mon. Jun 16th, 2025

फैक्ट्री की छत गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत, 2 घायल

नई दिल्ली |

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में शनिवार सुबह फैक्ट्री की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल इस घटना में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार विष्णु गार्डन इलाके में 60 गज के मकान के ग्राउंड फ्लोर के 30 गज में मोटर बाइंडिंग की छोटी सी फैक्ट्री चलती है। बताया जाता है कि ओवरलोड के चलते फैक्ट्री की छत गिर गई। घटना के वक्त चार महिलाएं और दो पुरुष फैक्ट्री में काम कर रहे थे।

इस हादसे के बाद पीसीआर एवं बचाव दल ने मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन डीडीयू अस्पताल में गए पांच में से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रमेश, चीना देवी, गुड्डी और ट्विंकल के तौर पर हुई है। वहीं रवि और गुड्डू कुमार की हालत की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed