Mon. Apr 27th, 2026

ऑल सेंट्स कॉलेज में छात्राओं ने तैराकी में दिखाई प्रतिभा

नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में सीआईएससीई की दो दिवसीय क्षेत्रीय तैराकी प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हो गई। तीन श्रेणियों में हो रही इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विद्यालयों की 180 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।

मंगलवार को विद्यालय में अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 श्रेणियों में तैराकी प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई शैली में दमखम दिखाया। इससे पूर्व प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतियोगियों का मनोबल भी बढ़ाया। निर्णायक मंडल में एसएस दत्त, स्टार्टर नीरज तिवारी, क्लर्क ऑफ कोर्स सुबोध मिश्रा, टाइम कीपर ललित बोरा, दयाल सिंह, बैजनाथ कनौजिया, देवानंद भारती, जितेंद्र सोनकर, रेहान सिद्दीकी, स्ट्रोक निर्णायक सुमित चौरसिया और पूनम सिरौला रहीं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की मानद सचिव सीमा मेहरोत्रा, सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो, तैराक यशपाल रावत, राखी साह, आलोक साह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *