Mon. Apr 27th, 2026

उर्मिला बिष्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का राज्य पुरस्कार

चंपावत। पाटी ब्लॉक की बालिक आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात उर्मिला बिष्ट को राज्य के सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

मंगलवार को देहरादून में आयोजित तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। इसमें पाटी ब्लॉक के बालिक आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात उर्मिला बिष्ट को इस सम्मान से नवाजा गया।

उन्हें यह पुरस्कार कोविड काल में बेहतर कार्य करने, जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने सहित अन्य कार्यों के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, राजेंद्र सिंह बिष्ट, ईश्वर सिंह, दीपक, रमेश राम, प्रकाश महरा आदि ने खुशी जाहिर कर उर्मिला को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *