Mon. Apr 27th, 2026

उच्च शिक्षा मंत्री ने की कौशल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि राजावाला स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में जल्द ही कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। शिक्षा मंत्री की घोषणा के तुरंत बाद विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने विश्वविद्यालय के लिए दस एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की सेलाकुई के राजावाला स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार और विचारक पंडित भानुप्रताप शुक्ल की 88वीं जयंती के मौके पर आशु भाषण, निबंध व पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि द इंडियन पब्लिक स्कूल शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र मेें अपना योगदान कर रहा है। स्कूल से हर साल सैकड़ों की संख्या में शिक्षा हासिल करके बच्चे देश के भविष्य के निर्माण में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही विद्यालय में कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।

पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कौशल विश्वविद्यालय के लिए दस एकड़ भूमि विद्यालय परिसर में ही उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा सकेगा। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष डीके कोटिया, एके सिंह, अशोक प्रसाद, रत्ना सिन्हा, मणि सीवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *