Tue. Jun 23rd, 2026

माल रोड पर क्षतिग्रस्त दीवार का सुधारीकरण शुरू

अल्मोड़ा। माल रोड की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का सुधारीकरण होने से पशु चिकित्सालय में तैनात कर्मियों ने राहत की सांस ली। जिले में तेज बारिश के चलते नौ अगस्त की रात सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से मलबा परिसर में आ गया। माल रोड के पास जर्जर भवन में चल रहे पशु अस्पताल के पास की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होकर परिसर के रास्ते में गिर गई। इसके शेष हिस्से के भी गिरने का खतरा बना हुआ था जिससे पशु अस्पताल में तैनात कर्मियों में डर का माहौल था। लोनिवि ने दीवार का सुधारीकरण शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि एक लाख रुपये से दीवार को ठीक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed