Wed. Nov 25th, 2026

पांच ट्रेन में बगैर टिकट पकड़े गए 34 यात्री

शांतिपुरी। ट्रेन में बिना टिकट सवारी करने वाले लोगों के खिलाफ बुधवार को मजिस्ट्रेट ने नगला पंतनगर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे के अधिकारी जेके गिलोत्रा ने बताया कि बरेली से लालकुआं, लालकुआं से कासगंज आदि ट्रेन से कुल 34 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। 13 यात्रियों का नकद चालान काटा गया। वहीं, 21 यात्रियों को हल्द्वानी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इनसे 20 हजार का जुर्माना वसूला कर चेतावनी देकर छोड़ा गया। टीम में संजय दीक्षित, सुनील, जावेद खान, अविनाश मिश्रा, नीरज जोशी, एसआई पंकज कुमार, धर्मेंद्र, तारीक, संजय, नीरज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed